Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस ने किया पूर्व मंत्री कंडारी सहित,चार अन्य बागियों को 6 साल...

कांग्रेस ने किया पूर्व मंत्री कंडारी सहित,चार अन्य बागियों को 6 साल के लिए निष्कासित

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव में बागी बने चार लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया हैI

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मथुरादत्त जोशी ने बताया कि बागियों में रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, रूद्रप्रयाग से पूर्व विधायक व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी एवं यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगाI जोशी ने कहा कि जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments