Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कंग्रेसी नेता, सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कंग्रेसी नेता, सौंपा ज्ञापन

देहरादूनः पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अजय सिंह एवं कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि ने मुख्यमंत्री घामी से सीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

मुख्यमंत्री को दिये ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि जिस प्रकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अटल आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड का लाभ दिया जा रहा है, उसी प्रकार पत्रकारों को भी इस योजना में शामिल कर गोल्डन कार्ड का लाभ दिया जाना चाहिए। साथ ही अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड के पत्रकारों को भी रियायती दरों पर आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, या उन्हें सस्ती दरों पर मकान बनाने के लिए जमीन का आवंटन किया जाए। वहीं वयोवृद्ध पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन को लेकर मांग की है कि उसे पांच हजार से बढ़ाकर दस हजार किया जाय, ताकि पत्रकार अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर पाए।

इसके अलावा उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उत्तराखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग निष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। पत्रकार काफी समय से अपनी स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा की मांग करते आ रहे हैं जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जिसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वस्त किया कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है, उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाएगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments