Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: शशि थरूर ने किया चुनावी घोषणा पत्र जारी,...

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: शशि थरूर ने किया चुनावी घोषणा पत्र जारी, बोले अभी मैदान में हैं

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस पत्र में उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों का कार्यकाल सीमित करने की वकालत की है। साथ ही उन्होंने 2024 के आम चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को पुनर्जीवित और फिर से सक्रिय करने की जरूरत बताई है।

बता दें, कम समर्थन के कारण थरूर के अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर होने की जानकारी सामने आई थी। इन अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि वह चुनाव से पीछे नहीं हटेंगे। वह अभी भी मैदान में हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से समर्थन मिल रहा है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान थरूर ने कहा कि मेरा संदेश पार्टी को पुनर्जीवित करना, इसे फिर से सक्रिय करना, कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना और लोगों के संपर्क में रहना है। मेरा मानना है कि कांग्रेस 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भाजपा को टक्कर देने के लिए राजनीतिक रूप से तैयार हो जाएगी।

थरूर ने आगे कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए मेरे मन में सम्मान है। अध्यक्ष पद का चुनाव मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा है। इसका विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि हम एक ही पार्टी से हैं।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी पार्टी में काम करने की सुधार करने की जरूरत है। हमें पार्टी में युवाओं को लाने और उन्हें जिम्मेदारी देने की आवश्यकता है। हमें कड़ी मेहनत करने वाले और पुराने कार्यकर्ता

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments