Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधएनसीबी ने 120 करोड़ की एमडी ड्रग को किया जब्त, पूर्व पायलट...

एनसीबी ने 120 करोड़ की एमडी ड्रग को किया जब्त, पूर्व पायलट समेत 6 लोग गिरफ्तार

देहरादून: मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गुजरात के जामनगर व मुंबई के एक गोदाम से 120 करोड़ रुपये मूल्य की 60 किलो मादक दवा मेफेड्रोन जब्त की है। मामले में एयर इंडिया के पूर्व पायलट समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनसीबी के उप महानिदेशक एसके सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह एमडी ड्रग मुंबई के एक गोदाम व जामनगर से जब्त की गई। मुखबिर की सूचना पर गोदाम पर छापा मारा गया। एनसीबी ने इस मादक पदार्थ के तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

एनसीबी के डीडीजी सिंह ने बताया कि आरंभ में जामनगर की नौसेना खुफिया इकाई ने एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त किए जाने की जानकारी दी थी। इस सूचना पर एनसीबी व नैवल इंटेलिजेंस यूनिट ने साझा रूप से काम किया। इस सूचना पर जामनगर से 10.350 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया गया। 

डीडीजी सिंह ने बताया कि जामनगर में गिरफ्तार हुए दो में से एक आरोपी की पहचान सोहेल गफ्फार  वर्ष 2016 से 18 के बीच एयर इंडिया का पायलट रहा था। उन्होंने बताया कि जामनगर व मुंबई में जब्त मादक पदार्थ मामले के तार जुड़े हुए हैं।जब्त एमडी ड्रग का कुल वजन 60 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 120 करोड़ रुपये है। 

उन्होंने आगे बताया कि एनसीबी मुख्यालय दिल्ली और मुंबई जोनल कार्यालय ने जामनगर में 3 अक्तूबर को छापा मारा था। जामनगर व मुंबई से तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण मुंबई के एसबी रोड फोर्ट एरिया के गोदाम से 50 किलो एमडी ड्रग पकड़ी गई हैं।

बता दें, इससे पहले अगस्त में मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने पालघर जिले से 1400 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स पकड़ी थी। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जब्त नशीली दवा का वजन 700 किलोग्राम से ज्यादा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments