Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेसी न्याय यात्रा का हश्र भी होगा स्वाभिमान यात्रा जैसा: चौहान

कांग्रेसी न्याय यात्रा का हश्र भी होगा स्वाभिमान यात्रा जैसा: चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह  सिंह चौहान ने  कांग्रेस की न्याय यात्रा की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए इसे अवसरवादी और स्वार्थपरक राजनीति का हिस्सा बताया। चौहान ने कहा कि अंकिता को कांग्रेस की ढोंग युक्त यात्रा से नही, बल्कि कानून न्याय दिलाएगा और इसकी कसरत जांच एजेंसियों ने पूरी की है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस यात्रा का हश्र भी उसकी कथित झूठ फरेब से युक्त स्वाभिमान यात्रा जैसे होने वाला है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री चौहान ने कहा कि अंकिता को कांग्रेस की ढोंग युक्त यात्रा से नही, बल्कि कानून न्याय दिलाएगा और इसकी कसरत जांच एजेंसियों ने पूरी की है। पूर्व में इसी मुद्दे पर निकाली गयी स्वाभिमान न्याय यात्रा कांग्रेस ने देवभूमिवासियों के अपमान कर समाप्त की थी। चौहान ने कहा कि अंकिता को कांग्रेस की ढोंग युक्त यात्रा से नही, बल्कि कानून न्याय दिलाएगा और इसकी कसरत जांच एजेंसियों ने पूरी की है।
चौहान ने कहा कि दुखद अंकिता प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया निर्णायक दौर में चल रही है तथा सीएम धामी की संवेदनशीलता, गंभीरता और सख्ती के चलते सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं। अब तक की जांच प्रक्रिया से न्यायालय और जनता भी संतुष्ट है, लेकिन कांग्रेस को राजनैतिक संतुष्टि नहीं हो रही है। उनकी आज से शुरू उनकी राजनैतिक न्याय यात्रा न केवल न्यायिक प्रक्रिया का अपमान है साथ ही दिवंगत बेटी की आत्मा के साथ भी अन्याय है। सबका विश्वास है कि जिस तरह जांच ऐजेंसी ने वैज्ञानिक एवं परंपरागत तरीकों से प्राप्त साक्ष्यों को न्यायालय में पेश किया है उसके बाद सभी दोषी कानून के दायरे मे आयेंगे। लेकिन मुद्दाविहीन कांग्रेस इस मुद्दे पर झूठ परोस कर भ्रम फैलाने की राजनीति में जुटी है। यह यात्रा दिवंगत अंकिता के लिए न्याय पाने की नही बल्कि कांग्रेस नेताओं की जनता से अपने साथ आगमी चुनावों में राजनैतिक न्याय पाने की यात्रा है।
उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि इससे पहले भी उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में स्वाभिमान न्याय यात्रा निकाली थी, जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया था। जिसका हश्र यह हुआ कि यात्रा की नाकामी का ठीकरा उन्होंने जनता के ही सर फोड़ दिया था और उनके प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने गढ़वाल और उत्तराखंडवासियों पर थूकने जैसी अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग किया था । फिलहाल इस बार की यात्रा में तो प्परिस्थितियाँ कांग्रेस के लिए पहले से भी खराब हो गई हैं। इसकी वजह है कि यात्रा की शुरुआत ही पिछली यात्रा के समापन की संख्या से भी बेहद कम से शुरू हुई है, और आगे यह यात्रा स्वतरू ही समाप्त होने वाली है। श्री चौहान ने कटाक्ष किया कि जो पार्टी अपने प्रभारी के आने की खुशी में तथाकथित न्याय की यात्रा को पीछे कर सकती हो, उनका दिवंगत अंकिता के प्रति भावनात्मक न्याय का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता ह। उन्होंने चेताते हुए कहा कि विगत यात्रा की असफलता पर जिस तरह का अपमान कांग्रेस ने देवभूमि की जनता का किया, यदि इस बार ऐसी कोशिश की गई तो जनता उन्हे माफ़ करने वाली नही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments