Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डनरेंद्रनगर में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

नरेंद्रनगर में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

डोईवाला। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आये दिन सड़क हादसों में कोई न कोई जान गंवा रहा है। ताजा मामला नरेंद्रनगर क्षेत्र का है। नरेंद्रनगर में बीती रात एक सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में एक कार गहरी काई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिनमें से एक व्यक्ति का रात को ही रेस्क्यू कर लिया गया था। एक अन्य का रेस्क्यू आज सुबह किया गया। इस सड़क दुर्घटना में डोईवाला निवासी व्यापारी संजय बजाज की मौत हो गई है। दूसरे व्यक्ति की पहचान नाम सुशील रावत के नाम से हुई है, जो भानियावाला के रहने वाला था।
संजय बजाज बीजेपी नेता मंदीप बजाज के भाई थे। मंदीप बजाज ने बताया कल उनके भाई किसी काम से नरेन्द्रनगर आये थे। उनके साथ सुशील रावत भी थे। कल रात नरेन्द्रनगर रोड पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल गो गये। दोनों में एक को गंभीर हालत में नरेन्द्र नगर हॉस्पिटल और को हिमालयन हॉस्पिटल भेजा गया। दोनों ही घायलों की मौत हो गई है। डोईवाला के दो लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments