Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिसीएम धामी की रैली से पहले कांग्रेसियों का जमकर हंगामा

सीएम धामी की रैली से पहले कांग्रेसियों का जमकर हंगामा

देहरादून: सीएम धामी की हल्द्वानी में आभार रैली है I लेकिन उससे पहले ही भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर यूथ कांग्रेसी सीएम के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंच गए I

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में सीएम की आभार रैली होनी है। इसके साथ ही नकल विरोधी कानून लागू करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से रैली का आयोजन किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच से सरकार बच रही है। नकल विरोधी कानून में तमाम खामियां है। सरकार खुद अपनी तारीफ करवाने में जुटी है।

सीएम के विरोध की कोशिश में जुटे यूथ कांग्रेसियों का तिकोनिया में पुलिस के साथ खासा विवाद हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में जमा हुए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बुद्ध पार्क में ही रोक लिया। इतना ही नहीं कार्यकर्ता पार्क से बाहर निकल पुलिस की बस पर भी चढ़ गए। जिन्हें पकड़ने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या देख पुलिस भी अलर्ट नजर आई। सीओ बीएस धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी के अलावा कई थाने के एसओ भी बुलाये गए थे। करीब दस मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। अब सीएम कार्यक्रम समाप्ति के बाद ही कार्यकर्ताओं को छोड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments