Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपौड़ी जिले की विकास योजनाएं जल्द पूरी की जाय: सीएम धामी

पौड़ी जिले की विकास योजनाएं जल्द पूरी की जाय: सीएम धामी

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के विकास के लिए समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर, प्रदेश के विभिन्न शहरों की विकास योजनाओं को भी वित्तीय स्वीकृति दी गयी है।

अपर सचिव मुख्यमंत्री जगदीश काण्डपाल ने बताया कि 27 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा पौड़ी गढ़वाल के मण्डल मुख्यालय के साथ-साथ गढ़वाल की ऐतिहासिकता, पौराणिकता एवं पर्यटन की दृष्टि से सर्वागीण विकास के लिए बैठक आहूत की गई थी।

प्रथम चरण में जिन विषयों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित करते हुये तत्काल अग्रेत्तर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं उनमें पौड़ी के पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हेरिटेज भवन में परिवर्तित करते हुए उक्त भवन को पौड़ी के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के प्रतीक के रूप में विकसित किया जायेगा।

रांसी स्टेडियम को ‘‘राष्ट्रीय हाई एल्टीट्यूड सेन्टर’’ के रूप में विकसित किया जायेगा। लैन्सडाउन में स्थापित सिंचाई विभाग के पुराने अतिथि गृह का जीर्णोधार करते हुए म्यूजियम एवं पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा।

लैन्सडाउन क्षेत्र की पानी की समस्या के निदान के लिए लैंसडाउन क्षेत्र में 4.50 लाख लीटर से अधिक क्षमता के पेयजल टैंक का निर्माण कराया जायेगा। फतेहपुर – लैन्सडाउन – गुमखाल तक 29.8 किमी मोटर मार्ग में एच. टू. एच. ब्लैक टॉप का कार्य कराया जायेगा। क्यूंकालेश्वर मंदिर के लिए रोपवे स्थापित किये जाने के लिए सर्वेक्षण कार्य कराया जायेगा।

कोटद्वार प्रवेशद्वार का सौंदर्यीकरण :(क) कौड़िया (ख) सिद्धबली मंदिर (ग) चिल्लरखाल (घ) पाखरौं का कार्य कराया जायेगा। कोटद्वार स्थित राजकीय परिवहन निगम के बस अड्डे का पुनरोद्वार का कार्य के साथ कोटद्वार के सभी 7 मोटर पुलों पर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था सम्बंधी कार्य कराया जायेगा।

अपर सचिव मुख्यमंत्री द्वारा इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही करने का अनुरोध भी सचिव घोषणा से किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments