Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डचिन्हित अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही का विरोध कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

चिन्हित अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही का विरोध कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

किच्छा: भारी फोर्स साथ लेकर प्रशासन ने शनिवार सुबह चिन्हित 205 अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की हैं। प्रशासन के कार्रवाई का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को मौके पर मौजूद बल ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए लोगों में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, जगरूप सिंह गोल्डी शामिल हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने लोडर लगा कर निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि व्यापारियों ने पहले ही दुकान से अपना सामान निकाल लिया था। जो कुछ बचा था वह भी स्वयं हटाने में लगे रहे। कांग्रेस के विरोध के दौरान व्यापारी उनके साथ विरोध में शामिल नहीं हुए।

लोक निर्माण विभाग ने हल्द्वानी मार्ग पर सड़क किनारे पिछले 40 वर्षों से बसे 158 लोगों को नोटिस जारी कर हटने को कहा था। पिछले दो माह से नोटिस की कार्रवाई चल रही है। नोटिस का समय पूरा होने के बाद 25 मई को लोनिवि ने दो दिन का मौखिक समय दिया था।

समय सीमा शुक्रवार को पूरी होने पर लोनिवि ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। लोनिवि के अभियान के लिए पुलिस ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही विरोध की संभावना के चलते अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। जिसके चलते भारी फोर्स को बाहर से मंगाया गया है।

वहीं, प्रशासन की तैयारी की भनक लगने पर अतिक्रमण की जद में आए लोग भी दिनभर अपनी दुकान व घरों का सामान समेटते दिखाई दिए। अधिकांश लोगों ने कीमती सामान सुरक्षित निकाल कर पहुंचा दिया है। वहीं दुकान में नाम का ही सामान रह गया है।

अभियान के तहत भारी फोर्स की तैनाती है। किच्छा कोतवाली ने अतिक्रमण हटाने के लिए तीन प्लाटून पीएसी, तीन निरीक्षक, 14 उप निरीक्षक, 30 पुरुष कांस्टेबल व 10 महिला कांस्टेबल की मांग बाहर से की गई है। इसके अतिरिक्त सीओ किच्छा के साथ ही कोतवाली का फोर्स भी तैनात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments