Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम के काफिले को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेसी पुलिस हिरासत में

सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेसी पुलिस हिरासत में

हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी के काफिले को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटाला और बेरोजगार संघ के युवाओं लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थे लेकिन प्रशासन द्वारा पहले ही उन्हें रोक लिया गया। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।

सीएम धामी  रविवार को हरिद्वार दौरे पर हैं,जहां वह सबसे पहले हरिद्वार के  ऋषि कुल आयुर्वेद महाविद्यालय में चल रही आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा सेमिनार में पहुंचे। इसके बाद कनखल के पास गौतम फार्म हाउस में वैश्य परिवार मिलन समारोह में प्रतिभाग करने जा रहे थे, इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखने की कशिश की, जिसके चलते पुलिस ने प्रदर्शन की अगुआई कर रहे सभी पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेता नितिन तेशवर ने बताया कि उत्तराखंड में युवाओं की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जहां एक ओर भर्ती घोटाला हो रहे है वहीं इस बार के बजट में युवाओं की ओर ध्यान भी नहीं दिया गया है। ऐसे में उत्तराखंड का युवा जाए तो कहां। इसके विरोध में आज यूथ कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हकीकत बताना चाहा, लेकिन हर बार की तरह प्रशासन को आगे लाकर सरकार अपने आप को बचाने का काम कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments