Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसेवा पखवाड़ा के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर का हुआ...

सेवा पखवाड़ा के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कालीदास रोड़ स्थित सामुदायिक भवन में बीजेपी मसूरी क्षेत्र द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर में पहुंचकर उद्घाटन किया। सेवा पखवाडा के तहत रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी वितरित किए। शिविर में 72 यूनिट रक्तदान हुआ।
     कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री मोदी बने है तब से देश में कई ऐतिहासिक काम हुए है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नाम विश्व के पटल पर एक अलग पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आर्थिक उन्नति के साथ साथ वसुधैव कुटुंबकम् की परिभाषा को लेकर विश्व में आज भारत की अलग पहचान बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित किया है। मंत्री ने कहा जी-20 देश के सम्मेलन में भारत ने विश्व को नई राह दिखाने का काम किया है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ संकल्प से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा इसी सेवा भाव के साथ प्रदेशभर में पीएम मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से आगामी 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एक सेवा के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई एवं उनके दीर्घायु की भी कामना की। इस दौरान मंत्री ने आयोजकों को बधाई भी दी। मंत्री ने स्वास्थ विभाग एवं महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग के लिए भी उनका आभार जताया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, अनुज कौशल, कार्यक्रम संयोजक समीर डोभाल, विनय गुप्ता, एसएमआई से अमित चंद्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments