Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआईआईटी में हुआ दीक्षांत समारोह, 1916 छात्र-छात्राओं को दी गईं डिग्रियां

आईआईटी में हुआ दीक्षांत समारोह, 1916 छात्र-छात्राओं को दी गईं डिग्रियां

रुड़की: आईआईटी में आज शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का कुलगीत के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के सीईओ, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक दत्तात्रि सलागामे और आईआईटी निदेशक प्रो. केके पंत व बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आईआईटी रुड़की बीवीआर मोहन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान दत्तात्री सालगमे ने कहा कि आईआईटी रुड़की देश ही नहीं दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। विज्ञान, तकनीक, शोध, उद्यमिता आदि संस्थान के मजबूत स्तंभ है। नई शिक्षा नीति के तहत संशोधित आईआईटी के पाठ्यक्रम एकेडमिक और इंडस्ट्रीज के बीच के गैप को कम करेंगे। जो देश के विकास में तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमे दुनियाभर में अपने ब्रांड और प्रोडक्ट्स विकसित करने होंगे।

कार्यक्रम में अंडरग्रेजुएट, मास्टर डिग्री और पीएचडी के कुल 1916 छात्रों को डिग्रियां दी गईं। जिसमें 1076 अंडरग्रेजुएट छात्रों को उपाधि, मास्टर डिग्री में 686 छात्रों और पीएचडी 154 छात्रों को उपाधि दी गई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न 155 अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments