Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधजाली नोट चलाने वाली गिरोह को पुलिस ने पकड़ा , 4 गिरफ्तार

जाली नोट चलाने वाली गिरोह को पुलिस ने पकड़ा , 4 गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखण्ड में जाली नोट चलाने पहुंचे हरियाणा के चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि इन चार युवकों में एक दिल्ली पुलिस का जवान भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से 200 के चार जाली नोट बरामद किये। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है, साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बड़ी मात्रा में जाली नोट चलाने के चक्कर में थे। दरअसल टिहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में संघ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में देवप्रयाग पुलिस को एक मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ लोग नकली नोट लेकर खरीददारी कर रहें है।
सूचना मिलते ही एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान देवप्रयाग चौक पर कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगें। शक के दायरे में आने के बाद पुलिस ने उन सभी के वाहनों की तलाशी की तो उनमे चार नकली नोट बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि गुरुग्राम में एक रंगीन प्रिंटर्स के जरिये जाली नोट छापें जाते हैं। प्रिंट करने के बाद अलग अलग शहरों में जाकर छोटी-मोटी चीज लेकर नोटों का इस्तेमाल किया जाता हैं। वहीं अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments