Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिचारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने...

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने उठाये सवाल

देहरादून : गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ सहित बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा भी शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा के मार्ग में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं कराने में सरकार फेल रही है। देशदुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं को  बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण कुछ यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।

साथ ही उन्होंने कहा कि, यात्रा रूट पर हादसे की खबरे रोज ही आ रही हैं। शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के नाम पर लोगों के घर उजाड़ दिए गए हैं। माहरा ने सरकार से तत्काल यात्री सुविधाओं को बढ़ाने और गरीब तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क रैन बसेरे बनाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बिजली संकट पर भी बड़े पैमाने में खेल होने की बात भी कही है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments