Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकैग की आडिट रिपेार्ट में पकड़ी गई लापरवाहियों पर शिक्षा विभाग के...

कैग की आडिट रिपेार्ट में पकड़ी गई लापरवाहियों पर शिक्षा विभाग के अफसरों के पास नहीं जवाब

देहरादून : महालेखाकार (कैग) की आडिट रिपेार्ट में पकड़ी गई लापरवाहियां, धांधली और वित्तीय अनियमितता के मामलों में शिक्षा विभाग के अफसरों के पास कोई जवाब नहीं है। समग्र शिक्षा अभियान में तो हालत और भी बुरी है।

चार महीनों के बाद भी 173 विभिन्न मामलों में केवल 96 मामलों में ही कार्रवाई की रिपेार्ट मिल पाई है। चमोली, चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के जिला परियोजना अधिकारियों ने एक भी मामले में अनुपालन रिपेार्ट अब तक नहीं दी है। डीजी-शिक्षा/ एसपीडी-समग्र शिक्षा अभियान बंशीधर तिवारी ने एक बार फिर से अधिकारियों को कड़ा पत्र भेजते हुए कार्रवाई के लिए चेताया है।

महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट शिक्षा विभाग के लिए गले की फांस बन चुकी है। जहां महालेखाकार ने ऑडिट आपत्तियों का जवाब न दिए जाने पर नाराजगी जताई है। वहीं, सचिव, महानिदेशक और निदेशक के तमाम निर्देशों के बावजूद जिलास्तरीय शिक्षा अधिकारी आपत्तियों का जवाब देने में रुचि नहीं ले रहे है। 

बता दें कि पिछले पांच साल में महालेखाकार ने शिक्षा विभाग में 443 ऐसे मामले पाए हैं, जिसमें अफसरों ने विभाग को आर्थिक चूना लगाया है या लापरवाही के कारण शिक्षा की गुणवत्त्ता प्रभावित हुई है। महालेखाकार के निर्देश के बावजूद शिक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई नहीं की। माध्यमिक शिक्षा निदेशक और डीजी ने महालेखाकार की नाराजगी को देखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों से सभी मामलों में तत्काल रिपेार्ट देने के निर्देश दिए हैं। दिसंबर 2021 से लगातार जांच रिपेार्ट मांगी जा रही है, लेकिन कार्यवाही की रफ्तार बेहद धीमी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments