Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस ने की धरने पर बैठे माँ-बाप को जबरन उठाने की कोशिश

पुलिस ने की धरने पर बैठे माँ-बाप को जबरन उठाने की कोशिश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर किया समर्थन

देहरादून: चार महीने से गायब बेटे की वापसी की गुहार लगाये धरने पर बैठे माता-पिता को पुलिस ने जबरन उठाने की कोशिश की I इस बात का पता चलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा धरनास्थल पर उनका समर्थन करने पहुंचे I

दरअसल, उत्तरकाशी जिले का केदार भंडारी (22) 18 अगस्त से लापता है। बेेटे की सकुशल वापसी के लिए माता डमरी देवी और पिता लक्ष्मण सिंह भंडारी ने गांधी पार्क में धरना देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि बेटा चार माह से लापता है लेकिन पुलिस आज तक उसका पता नहीं लगा पाई है।

बताया कि वह अग्निवीर की भर्ती रैली के लिए कोटद्वार गया था। घर लौटते समय लक्ष्मणझूला पुलिस उसे चोरी के आरोप में पकड़कर कोतवाली ले गई। इसके बाद आज तक उसका पता नहीं चला। उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है।

इसी बीच पुलिस दंपति को धरने से जबरन उठाने पहुंच गई। सूचना पाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया I इसके बाद पुलिस लौट गई।

भजपा सरकार पर उठाये सवाल

इस दौरान करन माहरा ने भजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है जिसे कांग्रेस बरदाश्त नहीं करेगी और जन सरोकारों के लिए लड़ती रहेगी।

इस अवसर पर मथुरा दत्त जोशी, गरिमा माहरा दसौनी, जसविंदर सिंह गोगी, अमरजीत सिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, राजेश चमोली, पंकज क्षेत्री, हेमा पुरोहित, जयेंद्र रमोला, दर्शन लाल, कुंवर सिंह सजवाण उपस्थित रहे I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments