Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डधरोहर में देश-प्रदेश के शायरों ने जीता दिल

धरोहर में देश-प्रदेश के शायरों ने जीता दिल

–मुजतबा हसन के सितारवादन से हुआ उत्सव शुरू


देहरादून
: रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित धरोहर संस्कृति एवं कला के उत्सव के दूसरे दिन देश-प्रदेश के सुविख्यात शायरों ने अपनी शायरी से सबका दिल जीत लिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुजतबा हसन के सितारवादन से हुई।

धरोहर उत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दून वैली व्यापार मंडल के संरक्षक हरीश विरमानी ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए,जिससे कलाकारों को एक अच्छा मंच मिले। बतौर विशिष्ट अथिति मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसौन और संरक्षक विजय बग्गा ने कहा कि इससे जरूरतमंद लोगों को एक ऐसी जगह भी मिल पा रही है,जहां से वे अपना मार्किट बना सकते हैं। साथ ही यहां के लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका भी मिल सकेगा।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पद्मभूषण उस्ताद निसार हुसैन खान और पद्मविभूषण गुलाम मुस्तफा खान जैसे कलाकारों के घराने में पैदा हुए और रामपुर सहसवान घराने के मुजतबा हसन ने अपनी टीम अनूप शैलानी, विक्की शर्मा और सार्थक वोहरा के साथ सितारवादन कर के की। इसके साथ ही दर्शकों ने क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट्स का आनंद लिया। इसके बाद देश-प्रदेश के सुविख्यात शायरों शादाब अली, अल्तमस अब्बास, अमज़द खान अमज़द, इकबाल आज़र, दानिश देहलवी, डॉ ममता सिंह और नदीम आदि शायरों ने अपनी शायरी से सबका दिल जीत लिया।

आयोजक अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग यहां पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। फ़िल्म निर्माता सुनील वर्मा ने कहा कि बेहद मुश्किल से और लोगों के सहयोग से ये जो आयोजन हो रहा है। इसको हर साल किया जाएगा। संस्कृतिकर्मी हिमांशु दरमोडा ने कहा कि धरोहर उत्सव को देहरादून के साथ ही दूसरे शहरों में करने को लेकर भी विचार किया जा रहा है। कहा कि सभी के सहयोग से ये आयोजन हो पा रहा है और आगे भी हो सकेगा।

पंजाबी लाइव बैंड का भी मजा
शनिवार को दर्शक यहां पंजाबी लाइव बैंड का भी मजा ले सकेंगे। शुभ सहोता और उनकी टीम की ओर से ये प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही उत्तराखंड फोक ट्रूप की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments