Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस ओबीसी विरोधी, नहीं चाहती उन्हें मिले निकायों में अधिकारः महेंद्र भट्ट

कांग्रेस ओबीसी विरोधी, नहीं चाहती उन्हें मिले निकायों में अधिकारः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनावों में देरी के आरोपों पर पलटवार कर कहा, कांग्रेस ओबीसी विरोधी है और नही चाहती उन्हे निकायों में हक मिले। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने निकाय चुनाव की प्रक्रिया के पीछे होने को लेकर कांग्रेसी बयानबाजी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, सभी जानते हैं कि चुनावों में ओबीसी को प्रतिनिधित्व देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं। इस संवैधानिक बाध्यता का सम्मान करते हुए सरकार ने एक सदस्यीय आयोग बनाया है जो इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आयेगी, उसको देखते हुए सभी निकायों में आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नए निकायों के बनने और निकायों की सीमा में विस्तार होने के कारण मतदाता सूची तैयार करने का काम चल रहा है। जहां तक सवाल है भाजपा का तो हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं, बस चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कि कांग्रेस भी संवैधानिक बाध्यता की सच्चाई को अच्छी तरह से जानती । लेकिन कांग्रेस हमेशा से ओबीसी विरोधी रही है और वो नही चाहती है कि ओबीसी समाज को निकाय चुनावों में उनका अधिकार मिले। अन्यथा अपने शासन में सामान्य परिस्थितियों में भी कभी निकाय चुनावों को समय पर नहीं कराने वाली कांग्रेस इस तरह की बयानबाजी नही करती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव अभी हो या कुछ समय बाद, कांग्रेस का कुछ नही होने वाला और जनता भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान करने का मन बना चुकी है। क्योंकि भाजपा सरकार अपने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कामों और पार्टी संगठन अपनी सक्रियता से हमेशा जनता के मध्य रहती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments