Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डगर्मी बढ़ने से पेयजल की आपूर्ति पर मंडराया संकट

गर्मी बढ़ने से पेयजल की आपूर्ति पर मंडराया संकट

देहरादून : प्रदेशभर में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति में कमी होने से आम जनजीवन प्रभावित है I गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। प्रदेश की 808 मोहल्लों और बस्तियों में गर्मियों में पानी का संकट पैदा हो गया है। पेयजल विभाग ने पेयजल निगम और जल संस्थान के माध्यम से बड़े पैमाने पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाने का काम तेज कर दिया है। शासन ने इसके लिए निगम और जल संस्थान के आला अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है।

कुल 375 पेयजल योजनाएं संकट में हैं। इनमें 46 शहरी और 329 ग्रामीण क्षेत्र की योजनायें हैं। कुल 274 शहरी और 534 ग्रामीण क्षेत्रों के मोहल्लों और बस्तियों के लोग पेयजल के लिए परेशान होने लगे हैं।

विभाग ने यहां 71 पानी के टैंकरों के साथ ही किराये के 208 टैंकरों से जलापूर्ति शुरू कर दी है। पेयजल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मियों के इस सीजन में करीब 103 करोड़ रुपये के खर्च से संकट दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 114 जेनरेटर लगाए गए हैं। पिछले डेढ़ माह में 56 नए हैंडपंप लगाने का काम तेजी से चल रहा है, जिसमें शहरी क्षेत्रों के 14 और ग्रामीण क्षेत्रों के 42 हैंडपंप शामिल हैं। इसी प्रकार, विभाग की ओर से 58 हैंडपंपों में कोरा पंप डालकर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments