Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयछुट्टी न मिलने पर सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली

छुट्टी न मिलने पर सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली

देहरादून: छुट्टी न मिलने को लेकरक नाराज़ चल रहे सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार दीI इससे पूर्व उसने अपनी पत्नी व बेटी को अपने घर पर बंधक बनाया थाI जवान जोधपुर के सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र परिसर में कर्यरत था|

डीसीपी जोधपुर ईस्ट अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि, सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल ने अपने परिवार के साथ खुद को जोधपुर के सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र परिसर के अंदर अपने घर में बंद कर लिया था। किसी के पास आने पर उसने हवा में फायरिंग शुरू कर दी।

दुहन ने कहा कि हमने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने बात करने से इनकार कर दिया। हमने सभी एहतियात बरता क्योंकि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ था। डीसीपी ने जवान के किसी बात से परेशान होने की आशंका जताई है।  

बताया जा रहा है कि रविवार की छुट्टी को लेकर सीआरपीएफ जवान की अधिकारियों से बहस हुई थी। बहस के बाद नाराज होकर उसने एक जवान का हाथ भी काट दिया था। इसके बाद शाम पांच बजे मानसिक रूप से परेशान जवान ने सीआरपीएफ परिसर स्थित अपने आवास में खुद को परिवार सहित बंधक बना लिया। उसके साथ पत्नी और बेटी थी। 

बताया जा रहा है कि उसके पास 40 राउन्ड भी मौजूद थी। उसने 12 हवाई फायर किए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ सहित अन्य अधिकारी भी सीआरपीएफ केंद्र पहुंचे।

रविवार शाम पांच बजे नरेश जाट ने अपना मोबाइल ऑन किया था। उससे अधिकारियों ने बात कर समझाइश का प्रयास किया। उसने मांग आईजी सीआरएफ को बुलाने की मांग रखी थी। आईजी सीआरपीएफ ने पहुंच कर जवान से बातचीत भी की थी लेकिन उसने खुद को गोली मार ली। सीआरपीएफ परिसर में एंबुलेंस बुलाया गया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments