Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएस राधा रतूड़ी को फिर मिला 6 महीने का सेवा विस्तार

सीएस राधा रतूड़ी को फिर मिला 6 महीने का सेवा विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। उत्तराखंड शासन की तरफ से जो लेटर जारी किया गया है, उसके मुताबिक मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।
बता दें कि उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक साल के अंदर 6-6 महीने का दूसरा सेवा विस्तार दिया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का पहला सेवा विस्तार 30 सितंबर को खत्म हो रहा है, लेकिन उससे पहले ही उत्तराखंड शासन ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 महीने का और सेवा विस्तार दे दिया।
गौरतलब हो कि उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को इसी साल 31 मार्च 2024 को रिटायर होना था, लेकिन धामी सरकार ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 महीने का विस्तार देते हुए उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया था। हालांकि अब फिर से सरकार ने उनका सेवा विस्तार 6 महीने बढ़ाने का फैसला लिया। इस आदेश के बाद आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी 31 मार्च 2025 मुख्य सचिव के पद पर बनी रहेंगी। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जो प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी समेत शासन ने कई अहम पदों पर रह चुकी हैं।
प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी की मुखिया के तौर पर एक महिला अधिकारी को सेवा विस्तार मिलने से कई सामाजिक संगठन भी खुशी जता रहे हैं। हालांकि मुख्य सचिव की रेस में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी बने हुए थे और उनके नाम की भी लगातार चर्चा चल रही थी। ऐसे में अब आगामी 6 महीने का सेवा विस्तार मिलने के बाद फिलहाल इन सभी चर्चाओं को विराम दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments