Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
HomeUncategorizedदलीप सिंह की टिप्पणी ‘रूस बचाने नहीं आएगा’ पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने...

दलीप सिंह की टिप्पणी ‘रूस बचाने नहीं आएगा’ पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई आपती

देहरादून: हाल ही में अमेरिकी सलाहकार दलीप सिंह ने भारत में अपनी यात्रा के दौरान संवाददाताओं से मुलाकात की थी| इस दोरान उन्होंने नयी दिल्ली को आगाह करते हुए कहा था कि यदि चीन एलएसी का उल्लंघन करता है तो भारत यह उम्मीद न रखे कि रूस उसके बचाव में उतरेगा। उनकी इस टिप्पणी पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने आपति जतयी हैं। उनका कहना हैं कि, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक अमेरिकी सलाहकार पिछले दिनों भारत यात्रा पर आए थे, तभी उन्होंने रूस को लेकर भारत की टिप्पणी की थी। वह ठीक नहीं थी|

मंगलवार को भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक प्रमुख नेता ने कहा कि, अमेरिकी सलाहकार दलीप सिंह द्वारा हाल ही में उनके नई दिल्ली दौरे के दौरान की गई की वह टिप्पणी सही नहीं थी, जिसमें उन्होंने भारत को आगाह किया था कि वह इस बात की उम्मीद न रखे कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कुछ होने पर रूस उसके बचाव में आएगा।

भारतीय-अमेरिकी फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संपत शिवांगी ने पिछले हफ्ते हुई यात्रा के बारे में कहा कि उम्मीद है कि इससे भारत-अमेरिका संबंधों पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

मिसिसिप्पी में रहने वाले शिवांगी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘भारत में कई लोगों और भारतीय-अमेरिकियों को लगता है कि दलीप सिंह की टिप्पणियां सही नहीं थीं। उम्मीद है कि उनकी टिप्पणी से रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’

उन्होंने कहा, ‘भारत क्वॉड में अमेरिका का प्रमुख साझेदार है। आने वाले दिनों में दोनों देशों में मजबूत संबंध और पारस्परिक सम्मान व दोस्ती बनी रहेगी।’

राष्ट्रपति जो बाइडन के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह ने भारत की अपनी यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए नयी दिल्ली को आगाह किया था कि यदि चीन एलएसी का उल्लंघन करता है तो भारत यह उम्मीद न रखे कि रूस उसके बचाव में उतरेगा, क्योंकि रूस और चीन के बीच अब साझेदारी की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की प्रतिक्रिया के संदर्भ में यह बात कही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments