Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बर्फबारी में दबी हिमालय वियाग्रा,नुकसान की आशंका

भारी बर्फबारी में दबी हिमालय वियाग्रा,नुकसान की आशंका

पिथौरागढ़: हिमालय वियाग्रा इस बार गर्मी के मौसम में भारी बर्फबारी में दब गया है। भारी बर्फबारी के कारण ये तीन फीट बर्फ में दबा हुआ है। इससे काफी नुकसान होने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हिमालय वियाग्रा उगता है, लेकिन बर्फबारी की वजह से अभी ये बर्फ में ही दबा हुआ है और काफी बर्बाद हो चुका है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से जून के मध्य तक ये उगता है। इसका व्यापार करने वाले इसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये प्रति किलो बताते हैं।

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी ब्लाक के मिलम, बुई पातो, सैपोलो, क्विरिजिमिया, कुलथम, धुरटोली के करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण घाटियों तक जाते हैं और टेंट लगाते हैं। पूरा दिन जड़ी-बूटी चुनते हैं। अब सभी ग्रामीण लौट आए हैं। मुनस्यारी के निवासी सुंदर कोरंगा ने कहा कि घाटियां बर्फ में दबी हुई हैं, जड़ी-बूटी की तलाश करना असंभव है। धारचूला के निवासी विक्की चिराल ने कहा कि 3 हजार से अधिक परिवार अपनी आजीविका के लिए इस जड़ी-बूड़ी पर निर्भर रहते हैं। बर्फ पिघलने के बाद हम इसे इकट्ठा करने के लिए जाते हैं, लेकिन इस बार काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम फिर से जाएंगे। अगर इस बार वैसे ही हालत रहेंगे तो हमें भारी नुकसान होगा। साथ ही कहा कि हमें उम्मीद है कि बर्फ ने जड़ी-बूटी को बर्बाद नहीं किया होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments