Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डघंटाघर की घड़ी खराब, लोगों में आक्रोश

घंटाघर की घड़ी खराब, लोगों में आक्रोश

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी शहर के दिल की धड़कन कहे जाने वाले घंटाघर की इन दिनों धड़कनें बंद पड़ी हुई है, जिस वजह से मसूरी के लोगों में भारी आक्रोश है। मसूरी के लंढौर बाजार स्थित घंटाघर कि इन दिनों घड़ी रूक गई है, जिस वजह से मसूरी शहर को समय बताने वाले घंटाघर का घंटा नहीं बज रहा है।

मसूरी लंढौर बाजार निवासी रवि गोयल और मसूरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से मसूरी का ऐतिहासिक घंटाघर की घड़ी बंद पड़ी हुई है। जिसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की गई। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय हो गया मसूरी के घंटाघर की घड़ी को ठीक नहीं कराया जा सका है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

रजत अग्रवाल का कहना है कि घड़ी बंद होना अशुभ माना जाता है। ऐसे में मसूरी की धड़कन घंटाघर बंद पड़ा हुआ है तो इसका संकेत अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि घंटाघर के निर्माण के साथ इसमें म्यूजियम भी खोला जाना था। आज तक घटांघर का सोदर्यकरण के साथ म्यूजियम नहीं खुल पाया है। उन्होंने नगरपालिका से मांग की है कि जल्द मसूरी के घंटाघर की घड़ी को ठीक कराया जाए।

उन्होंने कहा कि वहीं पूर्व में घंटा घर के अंदर स्थापित होने वाले म्यूजियम को भी जल्द खोला जाए जिससे वह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके और लंढौर बाजार को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा सके।

मसूरी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि घंटाघर की मेंटेनेंस किए जाने वाले ठेकेदार को घंटाघर में लगी घडी की खराब होने की सूचना दे दी गई है। घंटाघर की घड़ी को जल्द ठीक कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments