Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनदी नालों के किनारे बसे आबादी क्षेत्र में खतरा, एसएसपी ने संभाला...

नदी नालों के किनारे बसे आबादी क्षेत्र में खतरा, एसएसपी ने संभाला मोर्चा

देहरादून: वर्तमान में हो रही भारी बारिश के चलते जनपद के कई स्थानों पर भारी जल भराव की स्थिती उत्पन्न हो रही है। इसके साथ नदी नालों के किनारे बसे आबादी क्षेत्र में भी लगातार खतरे की स्थिती बनी हुई है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने अधीनस्थों को ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए ऐसे स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने तथा लगातार भ्रमणशील रहते हुए लोगों को सतर्क करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये हैं।

वहीं भारी बारिश के कारण नेहरू कालोनी थाना क्षेत्रान्तर्गत चंचल डेयरी के पास अत्यधिक जल भराव हो जाने के कारण यातायात बाधित हो रहा था। जिस पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी ने पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया।

इसी प्रकार सोमवार देर रात्रि सुमन नगर में घरों में पानी घुस जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। इसी के साथ लगातार लाउड स्पीकरों के माध्यम से सभी जनसाधारण को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments