Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeअपराधबंद घर में मिला दिव्यांग बुजुर्ग का शव

बंद घर में मिला दिव्यांग बुजुर्ग का शव

अल्मोड़ा: चार दिनों से बंद पड़े घर में दिव्यांग बुजुर्ग मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ये मौत बीमारी की वजह से बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मूल रूप से लमगड़ा क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय शेर राम यहां ढूंगाधारा में रहते थे। वह पैरों से दिव्यांग भी थे। पास में ही उनका पुत्र और बहु भी दूसरे भवन में रहते थे। कुछ दिनों से पुत्र कहीं बाहर काम से गया हुआ था। बीते करीब चार जुलाई से बुजुर्ग लोगों को नहीं दिखाई दे रहे थे।

कई दिनों से लोगों ने बुजुर्ग को बाहर नहीं देखा था। इधर बीते मंगलवार की देर शाम आस-पास के लोगों को बुजुर्ग के घर से सड़ने, गलने की गंध आई। लोगों ने काफी दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। सुबह पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

मौके पर पुलिस के साथ ही बुजुर्ग के स्वजन भी पहुंच गए। इस दौरान कमरा खोला तो शेर राम अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि पड़ोस में ही उसकी बहु भी रहती है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि बुजुर्ग बीमार थे, बीमारी के चलते मौत होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments