Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधहाईवे किनारे घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत, बहन ने...

हाईवे किनारे घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत, बहन ने जताई हत्या की आशंका

हल्द्वानी: गौलापार में हाईवे किनारे घायल मिले युवक की शुक्रवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक की बहन ने उसके भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में दो युवकों पर शक जताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 30 उजाला नगर निवासी शहाना के अनुसार उसके 27 वर्षीय भाई शहजाद की ऊंचापुल के पास ऑटो रिपेयरिंग की दुकान है। इसके अलावा अपने ऑटो भी है। 13 मई की दोपहर शहजाद अपनी पत्नी शाहीन को लेकर डॉक्टर के पास गया था। इस दौरान दो युवक भी ऑटो में थे। अस्पताल से पत्नी को घर छोड़ने के बाद युवक किसी काम से बाहर चला गया।

जिसके बाद देर शाम जख्मी हालत में शहजाद गौलापार स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। जहां शुक्रवार सुबह युवक की मौत गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी एकजुट हो गए। मृतक के स्वजनों का कहना है कि शहजाद की हत्या हुई है।

घटना वाले दिन साथ घूम रहे दो युवकों को पकड़ने के बाद पुलिस को हकीकत पता चलेगी। वहीं, एसआई मनोज यादव ने लोगों को समझाते हुए कहा कि मामला काठगोदाम थाने से जुड़ा है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments