Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeहादसापार्किंग के उपर गिरा मलबा, कई वाहन दबे

पार्किंग के उपर गिरा मलबा, कई वाहन दबे

चमोली: मानसून आने के बाद से चमोली जनपद में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। भारी बारिश से प्रदेश में लैंडस्लाइड की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। प्रशासन से लेकर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मल्ला नेग्वाड़ में देर रात हुई भारी बारिश के चलते पार्किंग के ऊपर पुस्ता टूट गया। पुस्ता टूटने से इसका मलबा पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर आ गिरा। इससे काफी नुकसान हुआ है।

पार्किंग के ऊपर पुस्ता टूटने से मलबा आने पर पार्किंग में खड़े कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे व आपदा प्रबंधन, नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तड़के 4 बजे मलबा आने पर पुलिस के गश्ती टीम द्वारा अलर्ट किया गया था। इसके बाद लोग यहां पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा, मलबे में पार्किंग में खड़ी की वाहनों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments