Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड13 दिसम्बर को होगा गुनियालगाँव में सैन्यधाम का भूमि पूजन

13 दिसम्बर को होगा गुनियालगाँव में सैन्यधाम का भूमि पूजन

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियालगाँव में बनने वाले सैन्यधाम में सेना के टैंक और अन्य उपकरणों के आगमन पर उनका स्वागत किया।उन्होंने कहा कि धानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्यधाम का कार्य तेजी के साथ प्रगति पर है और टैंक जैसे तमाम सैन्य उपकरण इस धाम की शोभा बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस धाम की सबसे मुख्य विशेषता यह होगी कि पूरे उत्तराखण्ड के 1734 शहीद परिवारों के आंगन की मिट्टी को सैन्य धाम में लाया जाएगा। यह शहीद सैनिकों को सम्मान दिए जाने के लिए ताम्रपत्र से सम्मानित किया जा रहा है। सैन्यधाम का भूमि पूजन 13 दिसम्बर को करवाया जाएगा। जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित मुख्यमंत्री एवं रक्षा राज्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजक्ट पर उत्तराखण्ड सरकार पूरी तरह ईमानदारी से कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, लक्ष्मण रावत, सुंदर सिंह कोठल, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक बीएस रावत आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments