Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदेवस्थानम बोर्ड पर इसी माह होगा निर्णय: सीएम धामी

देवस्थानम बोर्ड पर इसी माह होगा निर्णय: सीएम धामी

देहरादून: लगातार तीर्थ पुरोहितों समेत हक हकूक धारियों के विरोध के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर कहा है कि इस मामले पर सरकार इसी माह अपना निर्णय लेगी।

सीएम धामी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में कमेटी की दूसरी रिपोर्ट मिलते ही सरकार फैसला कर देगी। बताया कि मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने पहली रिपोर्ट दे दी है, उसका अध्ययन कर लिया गया है। दूसरी रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में कमेटी सरकार को सौंप देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबकी भावनाओं के अनुरूप ही देवस्थानम बोर्ड पर कोई सटीक निर्णय लेगी। कुछ लोगों का कहना था कि बोर्ड बनाए जाने से पहले उन्हें सुना नहीं गया था। इसलिए सरकार ने एक कमेटी बनाई जो सभी पक्षों को सुन रही है। सभी लोग बोर्ड को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कमेटी भी सभी की भावनाओं के अनुरूप काम कर रही है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments