Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून: उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा दो सप्ताह के अंदर कराएं छात्रसंघ...

देहरादून: उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा दो सप्ताह के अंदर कराएं छात्रसंघ चुनाव

देहरादून: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र को नियमित किया जायेगा। इसके लिये सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।

उन्होंने विश्वविद्यालय परिसरों एवं महाविद्यालयों में दो सप्ताह के भीतर छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। जिसकी तिथि विश्वविद्यालय के कुलपति विचार-विमर्श के उपरांत नियत करेंगे। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव एक ही दिन कराये जायेंगे। विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए मंत्री डॉ. धन सिंह ने कहा कि सरकार का मकसद प्रदेश में उच्च शिक्षा सत्र को समय पर शुरू करना है।

ताकि अगले शैक्षणिक सत्र में समय पर प्रवेश करने के साथ ही 30 सितम्बर तक छात्र संघ चुनाव भी सम्पन्न कराये जा सके। सभी कुलपति, उच्च शिक्षा निदेशक व शासन के अधिकारियों के आपस में विचार विमर्श करने के बाद तय नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। बैठक में सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. डीएस रावत, प्रो. एनके जोशी, प्रो. एसएस बिष्ट, प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. एमएसएम रावत, प्रो. केडी पुरोहित उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूंठा, संयुक्त निदेशक प्रो. एएस उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments