Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभारतीय व्यापार मंडल की देहरादून इकाई ने मानवाधिकार दिवस पर आयोजित की...

भारतीय व्यापार मंडल की देहरादून इकाई ने मानवाधिकार दिवस पर आयोजित की गोष्ठी

देहरादून। भारतीय व्यापार मंडल के देहरादून इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारतीय व्यापार मंडल के उत्तराखंड मुख्यालय न्यू कैंट रोड देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर जो मार्च और रैलियां निकली जा रही है वह यह दर्शाता है कि हम अपने धर्म की रक्षा एवं मानव मूल्यों को बचाने में लिए कोई कसर नही छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा सभी लोग एकत्रित होकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरुद्ध आवाज़ उठा रहे है, धर्म की रक्षा करने और मानव मूल्यों बचाने के लिए हम सभी लोग एक हैं। बांग्लादेश में कितनी ही माता एवं बहनों को बर्बरता से मारा जा रहा है, हिंदू मंदिर तोड़े जा रहे है लोगों के व्यापार उजाड़े जा रहे हैं। हजारों लोगों की रोजी-रोटी छिनी जा चुकी है। हम सभी भारतवासी इन सब हरकतों को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह हिंसा पूरी मानव जाति के लिए एक कलंक है और इसे रोकना ही होगा। कार्यक्रम में भारतीय व्यापार मंडल देहरादून इकाई के सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments