Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डस्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर सीईओ व बीईओ...

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर सीईओ व बीईओ को दिया शोकॉज

देहरादून। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला की छत का प्लास्टर गिरने से छात्राएं घायल होने संबंधी समाचार का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसीलदार विकासनगर को छात्राओं के घर भेज कर उनका हाल जाना। साथ ही छात्राओं के अभिभावकों से बात करते हुए हरसंभव सहायता/सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी का शोकॉज देते हुए तलब करते हुए जवाब मांगा कि स्कूल की मरम्मत क्यों नहीं की गई, कक्षा जर्जर होने की दशा में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में कक्षा में शिफ्ट क्यों नहीं किया गया। उन्हांेने सभी खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों के जर्जर भवन, स्कूलों की मरम्मत, जर्जर भवन होने की दशा में अन्यत्र शिफ्ट किए गए बच्चों की संख्या, के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की घोर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस प्रकार की प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसके लिए सभी स्कूलों का सर्वेक्षण करते हुए निर्धारित प्रारूप पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments