Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी से की भेंट

उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी से की भेंट

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा भवन में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, उत्तराखण्ड के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा मंत्री गणेश जोशी के समक्ष अपनी विभिन्न मांगो को रखा। जिसमे उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सर्वाेच्च न्यायालय में दायर की गयी एसएलपी को वापस लिया जाये एवं मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा निर्गत आदेश को लागू जाने तथा वर्ष 2021 में कैबिनेट मंत्रियों की गठित समिति की रिपोर्ट को लागू किया जाये सहित विभिन्न मांगो को लेकर मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही की बात कही। मंत्री ने कहा उपनल एक आउटसोर्सिंग एजेंसी है और विभिन्न विभागों को उनकी मांग के सापेक्ष एक पद के पीछे तीन व्यक्तियों के नाम भेजते है और उनमें से संबंधित विभाग रिक्त पद के अनुसार पद को भरता है। उन्होंने कहा मामला अन्य विभागों से भी संबंधित जिसके लिए शीघ्र ही विधिक, कार्मिक तथा वित्त विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठ कर उपनल कर्मचारियों के लिए रास्ता निकालकर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव दीपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, संयोजक विनोद गोदियाल, संयोजक नरेश थपलियाल सहित अन्य लोग

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments