Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव 7 सितंबर को पहुंचेगे देहरादून

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव 7 सितंबर को पहुंचेगे देहरादून

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव 7 सितंबर को देहरादून पहुँचेंगे। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक सफलता पूर्वक आयोजित की गई ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी द्वारा 7 सितम्बर को देशभर में जिला/महानगर/ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में ‘‘भारत जोड़ो पदयात्रा/भारत जोड़ो सम्मेलन’’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व 7 सितम्बर 2022 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक आयोजित की गई ऐतिहासिक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ को एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। यह ऐतिहासिक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ 12 प्रदेशों सहित 2 केन्द्र शासित राज्यों के 75 जिलों एवं 76 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरी थी। सफलतापूर्वक आयोजित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से देश की राजनीति को एक सकारात्मक दिशा मिली तथा राहुल गांधी भाजपा के झूठ का पर्दाफास करने में सफल हुए जिसके परिणामस्वरूप कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकारें बनने में सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के निर्देश पर देशभर में सफल एवं ऐतिहासिक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 7 सितम्बर को सायं काल 5ः00 बजे से 6ः00 बजे तक जिला/महानगर/ब्लाक/नगर मुख्यालयों सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘भारत जोड़ो पदयात्रा/भारत जोड़ो सम्मेलन’’ एवं जनसभायें आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर सभी जिला, महानगर, ब्लाक, नगर मुख्यालयों में दिनांक 7 सितम्बर, 2023 को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सायं काल 5 बजे से 6 बजे तक ‘‘भारत जोड़ो पदयात्रा/भारत जोड़ो सम्मेलन’’ एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments