Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात,...

जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, जैविक कृषि को लेकर हुई वार्ता

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय कार्यालय में जर्मन सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मुलाकात में जर्मनी के सांसद जुगन हाइट, स्पीकर फ्रेंज ऐवर मेऊरर, डायरेक्टर डॉ. ऐड्रिन हैक, कोर्नड ऐड्यूनर आदि लोगों को कृषि मंत्री ने पहाड़ी टोपी और जैविक उत्पाद भेंट कर उनका स्वागत किया।
    इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल और मंत्री गणेश जोशी के माध्यम भारत जर्मनी के औद्योगिक संबंध को बढ़ाने के लिए निवेश लाने के लिए कैसे साथ-साथ काम किया जाए। इसके अतिरिक्त ऑर्गेनिक फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग एवं अन्य उद्योगों में सहयोग तथा उत्तराखंड को कृषि के क्षेत्र में कैसे विश्वास स्तरीय पहचान दिलाई जाए सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा जर्मनी से आए डेलीगेट्स के साथ आगमी दिनों में उत्तराखंड में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट को लेकर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त (श्री अन्न) मिलेट्स और मोटे अनाज को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने के लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के जैविक उत्पादों को विश्व स्तर तक ले जाने के लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सितंबर माह में जर्मनी के डेलीगेट्स के साथ एक कार्यशाला भी की जाएगी। जिसमे कृषि से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। मंत्री ने कहा हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड के उत्पाद को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा निश्चित ही यह कदम उत्तराखंड को अग्रणी राज्य में शामिल करने की दिशा में सकारात्मक कदम होगा। इस अवसर पर कृषि सचिव दीपेंद्र चैधरी, अपर निदेशक कैसी पाठक, जैविक बोर्ड के एमडी विनय कुमार, उपनल के एमडी बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट, भाजयुमो की राष्टीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments