Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं व राजनीतिक दलों के...

डीएम ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों, अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं को मतदान प्रारम्भ होने के 72 घंटे पहले तथा 48 घंटे पहले तक की जाने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में आयोग की गाईडलाईन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने राजनैतिक दलों को पोलिंग की पार्टियों की रवानगी, तथा पार्टियों के प्रस्थान, मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के उपरान्त वापसी के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कल दूरस्थ क्षेत्र की 122 पार्टियां जायेंगी। तथा शेष सभी पोलिंग पार्टियां 18 को अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेंगी। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के गंतव्य तक प्रस्थान तथा वापसी तक की समस्त जानकारी उपस्थित राजनेतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments