Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने तहसील दिवस कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं

डीएम ने तहसील दिवस कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में तहसील सदर एवं तहसील डोईवाला में तहसील दिवस के अवसर पर विशेष दाखिल खारिज शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सोनिका ने तहसील सदर पंहुचकर तहसील दिवस में प्रतिभाग करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों कार्मिको निर्देशित किया कि आने वाले फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुने तथा संवेदनशीलता से समस्याओं का निस्तारण करें।उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आने वाले फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए व्यवहार मधुर रखें।  फरियादियों की समसयाओं के साथ शंकाओं का भी समाधान करें। तहसील सदर अन्तर्गत आज 770 वादों का निस्तारण किया गया जिनमें 610 अविवादित दाखिला खारिज, 150 विरासतन, तथा 10 विवादित वादों का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर मौ शादाब सहित सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी एवं लेखपाल पटवारी उपस्थित रहे।
वहीं तहसील डोईवाला अन्तर्गत उप जिलाधिकारी शेलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में  विशेष दाखिल खारिज कैंप का आयोजन ब्लॉक सभागार डोईवाला में किया गया। कैंप में ग्रामीणों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। शिविर में  दाखिल खारिज धारा 34 निर्विवाद के 525  वादों तथा विवादित 3 वादों का निस्तारण किया गया। कैंप में मृतक भूमिधर के वारिसान दर्ज करने के प्रकरणों में धारा 33 क के अंतर्गत 71 वादों का निस्तारण किया गया। विशेष कैंप में धारा 33, 39 के अंतर्गत 2 प्रकरणों तथा प क 23 के अंतर्गत 14 प्रकरणों में शुद्धि की कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया गया। तहसील डोईवाला के अंतर्गत अगला विशेष दाखिल खारिज शिविर का आयोजन अगस्त 2023 के अंतिम सप्ताह में  किया जाएगा।  उपजिलाधिकारी डोईवाला ने अवगत कराया कि इच्छुक भूमिधर या  व्यक्तियों को इस संबंध में कोई भी कार्यवाही अपेक्षित हो तो वे अपने दस्तावेज समय से पूर्ण करवा लें ताकि शिविर में उनके प्रकरण पर यथोचित निर्णय लिया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments