Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया

डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदर्सू मजरा जाखन के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों को प्रभावितों/ग्रामीणों हेतु मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र से ग्रामीणों को पर शिफ्ट किए गए सुरक्षित स्थान पर बने रहने को कहा। जिला प्रशासन द्वारा फौरी राहत के तौर पर प्रभावितों/पीड़ितों को मुआवजे के रुप अहेतुक धनराशि के चौक वितरित किए गए। वहीं प्रभावित 28 परिवारों के लगभग 100 से 150 लोगों को पास के ही गांव पष्टा के जूनियर हाईस्कूल में राहत कैम्प लगाया गया है, कुछ प्रभावित लोग आस पास में रह रहे अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे हुए है। तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदर्सू मजरा जाखन में कल दोपहर से भूस्खलन की घटना घटित हुई जिसमें क्षेत्र के 10 मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त, 2 पक्के मकान आशिंक रूप से एवं 7 गौशाला क्षतिग्रस्त हुई हैं।  जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व विभाग सहित रेखीय विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर राहत बचाव कार्य में लगे है। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर बने रहने तथा राजस्व विभाग एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों को राहत कैंप में मूलभूत सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए है।  जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील प्रशासन के द्वारा मौक़े सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को क्षति का आंकलन करने, भू-वैज्ञानिकों को क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वे करने तथा प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा प्रभावित परिवारों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना तथा दर्द भी साझा किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार सहित राजस्व तथा रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments