Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकलेक्टेªट में डे-आफिसर कक्ष का डीएम ने किया लोकार्पण

कलेक्टेªट में डे-आफिसर कक्ष का डीएम ने किया लोकार्पण

देहरादून। कलेक्टेªट परिसर में बनाए गए प्रतीक्षा एवं डे आफसिर कक्ष का आज जिलाधिकारी सविन बसंल ने विधिवत् लोकार्पण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र उपहार देकर सम्मानित किया। कलेक्टेªट के प्रशासनिक अधिकारी/कार्मिकों को डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभारी अधिकारियों द्वारा लम्बे समय से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को सम्मानित किये जाने की मांग की जा रही थी, कार्मिकों को 26 को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की योजना थी किन्तु इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों तथा समयभाव के कारण वहां नही हो पाया था। उन्होंने प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कार्मिकों बधाई दी तथा जिन कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र नही मिल पाया है वे अपने आप को किसी मामलें में कम  नही समझे अपने दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते रहें अवार्ड केवल प्रेरक प्रतिकात्मक प्रक्रिया है, जो अच्छे कार्यों के करने के लिए उत्साहवर्धन करती है और ये निंरतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने सभी अधिकारिया कार्मिकों से अनुरोध किया  अपने कार्यों को पूर्ण समर्पण एवं गंभीरता से करते रहें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित कलेक्टेªट परिसार के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments