Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया

डीएम ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में विधानसभावार बनाए गए, सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एआरओ सहित संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। आज प्रातः 08 बजे चकराता विधानसभा का स्ट्रांगरूम सहायक रिटर्निंग अधिकारी चकराता की उपस्थिति में खोला गया तथा ईवीएम को सामग्री वितरण स्थल तक लाया गया।
जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने प्रातः ही महाराणा स्पोर्टस कालेज पंहुचकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभावार बनाये गए सामग्री वितरण स्थलों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी इस दौरान उन्होंने सामग्री वितरण स्थल एवं कार्मिक उपस्थिति स्थल पर कार्मिकों से संवाद करते हुए कार्मिकों के मंतव्यों को भी सुना। विधानसभा चकराता की दूरस्थ क्षेत्र की 122 पोलिंग पार्टियां गंतव्य स्थल को प्रस्थान कर रही है। जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने गंतव्य स्थल को प्रस्थान कर रही पोलिंग पार्टियों से संवाद करते हुए को सफल सम्पादन हेतु प्रेरित किया । प्रस्थान कर रही पोलिंग पार्टियों को शुभकामना दी।
जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के 1880 पोलिंग है जिसमें आज दूरस्थ क्षेत्र की 122 पोलिंग पार्टीयां तथा शेष समस्त पोलिंग पार्टीयां कल 18 अपै्रल 2024 गंतव्य स्थल को प्रस्थान करेंगी। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मतदाओं से मीडिया के माध्यम से अपील की वे मतदान दिवस 19 अपै्रल को अपने मतदेय स्थल पर जाकर मतदान अवश्य करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments