Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डसूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर प्रमोशन

सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर प्रमोशन

देहरादून। सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे मेडिकल फैकल्टी के लिये खुशखबरी है। सरकार ने इस साल विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 56 संकाय सदस्यों की प्रोन्नति को मंजूरी दे दी है। साथ ही इन चयनित संकाय सदस्यों की विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विषयवार पदस्थापना भी कर दी है। मेडिकल फैकल्टी की तैनाती से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण संबंधी गतिविधियों में तेजी आयेगी साथ ही फैकल्टी की भी कमी दूर होगी।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के रिक्त पदों पर कुल 56 मेडिकल फैकल्टी के पदोन्नति की संस्तुति की गई थी। जिसे राज्य सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसमें 34 असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर तथा 22 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर के पद पर संकायवार एवं विषयवार विभागीय पदोन्नति दी गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफसेर से एसोसिएट प्रोफेसर के 34 पदों पर की गई पदोन्नति के तहत एनेस्थिसियोलॉजी संकाय में चार मेडिकल फैकल्टी का प्रमोशन किया गया। इसी प्रकार पैथोलॉजी में पांच, कम्यूनिटी मेडिसिन में तीन, एनाटॉमी, फार्माकोलॉजी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जनी व गायनी में दो-दो जबकि फिजियोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, ब्ल्ड बैंक, माइक्रोबायोलॉली, साइकेट्री, आर्थोपेडिक्स, ईएनटी, रेडियोथैरेपी, फिजिकल मेडिसिन एवं न्यूरो सर्जरी संकाय में एक-एक फैकल्टी शामिल है। इनमें से विभिन्न विषयों की 20 मेडिकल फैकल्टी को दून मेडिकल कॉलेज, 06 को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज तथा 04-04 मेडिकल फैकल्टी को श्रीनगर एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।
इसी प्रकार एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के 22 पदों पर की गई पदोन्नति के तहत एनॉटामी, बायोकैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जनी एवं आप्थलमोलॉजी विभाग में दो-दो संकाय सदस्यों का प्रमोशन किया गया। जबकि पैथोलॉजी, फॉरेंसिंक मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, स्कीन एंड वीडी, आर्थोपेडिक्स, गायनी, एनेस्थिसियोलॉजी तथा डेन्टिस्ट्री विभाग में एक-एक एसोसिएट प्रोफेसर का प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति की गई। जिनमें से 12 प्रोफेसर को दून मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी गई जबकि श्रीनगर एवं हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में 03-03, हल्द्वानी में 02 तथा रूद्रपुर व अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 01-01 प्रोफेसर को भेजा गया है। इन फैकल्टी की मेडिकल कॉलेजों में तैनाती से जहाँ शिक्षण संबंधी कार्यों में तेजी आयेगी वहीं कॉलेजों से संम्बद्ध अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में लम्बे से समय के बाद 34 असिस्टेंट प्रोफेसर एवं 22 एसोसिएट प्रोफेसर का प्रमोशन कर दिया गया है। सरकार का लक्ष्य मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत फैकल्टी की तैनाती करना है, इसके लिये सरकार की ओर से सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments