Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डव्यापार मंडल की आक्रोश रैली 21 अगस्त को

व्यापार मंडल की आक्रोश रैली 21 अगस्त को

देहरादून। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक बुलाई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद से वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. राष्ट्रीय व्यापार मंडल इसका विरोध करता है।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों द्वारा जिस प्रकार से हिंदू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर हमारे मंदिरों को तोड़ा गया है, वो बहुत निंदनीय है। ये मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हो रही घटनाओं की तस्वीर सामने आने के बाद मन विचलित है। ऐसे में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हो रहे नरसंहार के विरोध में 21 अगस्त बुधवार को गांधी पार्क से कचहरी तक आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। सभी व्यापारियों से अनुरोध है अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हिंदुत्व की शक्ति को प्रदर्शित कर एकता का परिचय दे। इस मौके पर रामगोपाल गोयल, राहुल चैहान, राहुल अग्रवाल, कपिल गुप्ता, अमन गुप्ता, नितिन जैन, मधु जैन, डॉ आदित्य वर्मा, अजय उनियाल, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments