Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदूरसंचार विभाग ने कहा स्टारलिंक कंपनी के पास लाइसेंस नहीं

दूरसंचार विभाग ने कहा स्टारलिंक कंपनी के पास लाइसेंस नहीं

दिल्ली: भारत के दूरसंचार विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि स्टारलिंक कंपनी के पास भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं को प्रदान करने हेतु वैध लाइसेंस नहीं है। दूरसंचार विभाग के इस बयान से अरबपति एलोन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड शाखा स्टारलिंक को तगड़ा झटका लगा है। गौर करने वाली बात है कि स्टारलिंक इंटरनेट सर्विसेज ने देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया था।

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि स्टारलिंक इंटरनेट सर्विसेज को भारत में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने का लाइसेंस नहीं है और जनता को सलाह दी कि वे उन सेवाओं की सदस्यता न लें जिनका विज्ञापन देश में आवश्यक लाइसेंस के बिना एलोन मस्क की कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने स्टारलिंक को उपग्रह आधारित संचार सेवाओं की पेशकश के लिए नियामक ढांचे का पालन करने और भारत में "तत्काल प्रभाव से" उपग्रह इंटरनेट सेवाओं की बुकिंग/प्रतिपादन से परहेज करने के लिए भी कहा।
दूरसंचार विभाग ने स्पष्ट किया कि कंपनी को सैटेलाइट-आधारित सेवाओं की पेशकश करने से पहले लाइसेंस प्राप्त करना चाहिए।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments