Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधफ़ाइव स्टार होटल से शातिर चोर ने उड़ाए ढाई करोड़ रुपये के...

फ़ाइव स्टार होटल से शातिर चोर ने उड़ाए ढाई करोड़ रुपये के जेवरात

जयपुर: जयपुर के एक फ़ाइव स्टार होटल से ढाई करोड़ रुपये कीमत के जेवरात व 95 हजार रुपये कैश चोरी की खबर हैI प्राप्त सूचना के अनुसार मुंबई से एक कारोबारी राहुल बाठिया यहां शादी में शामिल होने आए थे I इस चोरी में होटल स्टाफ़ की बड़ी लापरवाही सामने आयी है I

पुलिस होटल स्टाफ़ में कर्मचारियों से पूछताछ कर रही हैI होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर की पहचान की जा रही हैI घटना के अनुसार देर शाम सात बजे राहुल रूम लॉक कर पत्नी के साथ संगीत में सिरसी रोड मैरिज गार्डन में चले गए I रात को बारह बजे राहुल वापस आए तो उनका रूम खुल नहीं रहा था I उन्होंने होटल स्टाफ़ को बुलाकर रूम खुलवायाI कुछ समय पश्चात उन्होंने रूम के अंदर मौजूद अपना लॉकर खोलने की कोशिश की तो लॉकर नहीं खुला I फिर होटल स्टाफ़ को बुलाकर लॉकर खुलवाया तो देखा कि लाकर खाली थाI राहुल के अनुसार लॉकर में क़रीब ढाई करोड़ के डायमंड और 95 हज़ार रुपये कैश रखा थाI

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सात बजे के आसपास राहुल अपनी पत्नी के साथ संगीत समारोह के जाने के कुछ देर बाद ही शातिर चोर राहुल के कमरे के पास गया और वहां से रिसेप्शन पर फ़ोन किया कि वह चाबी भूल गया हैI इस पर होटल स्टाफ़ चोर को राहुल समझकर मास्टर की से कमरा खोल दियाI फिर रूम के अंदर से ही उस शातिर चोर ने दोबारा रिसेप्शन को फ़ोन किया और कहा कि वह लॉकर का पासवर्ड भूल गया है और उसे पत्नी के लिए ज़ेवर लेकर जाना है जो कि लाकर में रखे हैंI इस पर होटल स्टाफ़ ने लॉकर भी खोल दियाI सीसीटीवी फ़ुटेज में वह चोर मास्क लगाए होटल के कमरों के आस पास घूमता हुआ दिखाई दे रहा हैI वर-वधू के कमरे के आसपास घूमते हुए भी उसके फ़ुटेज मिले हैंI

https://www.aajtak.in/crime/news/story/diamonds-worth-25-crores-stolen-jaipur-five-star-hotel-marriage-thief-shown-in-cctv-ntc-1363803-2021-11-27
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments