Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने तहसील दिवस का...

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने तहसील दिवस का किया आयोजन

रुद्रप्रयाग: उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

बता दें, क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसके निर्देश दिए थे|

आयोजित तहसील दिवस में कोट बांगर प्रधान संगठन द्वारा कोट के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनाए जाने के लिए जन शिविर संचालित करने की मांग की गई। गैंठाणा-भेंतुला-सिरवाड़ी के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत भी दर्ज की।

क्षेत्र पंचायत सदस्य पुनीता देवी ने खंडाला नामी तोक में विद्युत विभाग के पोलों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। गेंठाणा प्रधान सरबीर सिंह मेंगवाल ने गेंठाणा के नए तोकों पर विद्युतीकरण करने की मांग की। सन बांगर निवासी कर्ण सिंह ने मथ्या कोड़ा गदेरा में पुलिया निर्माण को लेकर तथा मंगला रावत द्वारा नंदा गौरा योजना से लाभान्वित करने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजी प्रसाद सेमवाल ने बधाणीताल, क्षीरसागर, गेंठाणा, तडाग ताल, भीम चूल्हा, धारकुड़ी पूर्वी बांगर आदि स्थलों को पर्यटन से जोड़ने तथा लस्तर नहर पर क्षतिग्रस्त डाट पुलियों के निर्माण को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश शाह ने बधाणी बांगर के ऊपर बरसात के समय पहाड़ी दरकने के कारण पत्थर गिरने का भय बने रहने, जखवाड़ी मल्ली की प्रधान शशि देवी ने आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत किए जाने तथा जखवाड़ी तल्ली की रेखा देवी ने बच्चे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को तहसील दिवस के अवसर पर जो भी शिकायतें एवं समस्याएं जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई हैं उन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला हौम्योपैथिक अधिकारी डाॅ. निशा फर्त्याल, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी जखोली सूर्य प्रकाश शाह, तहसीलदार जखोली राम किशोर ध्यानी, अपर जिला सहायक कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, वीडीओ उत्तम राणा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments