Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डडीजी हैल्थ का बाबू 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

डीजी हैल्थ का बाबू 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल को 6,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की जारी है। साथ ही अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज करायी थी कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड ने 8,500 की रिश्वत की मांग की गयी थी। पीड़ित के अनुसार इसमें से पहले 2,500 रुपए अधिकारी को दे दिए गये थे। उसके बाद पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था।
विजिलेंस की टीम ने पीड़ित की शिकायत पर जांच पड़ताल की गई। शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड देहरादून में तैनात आरपी वरिष्ठ सहायक को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके आवास की तलाशी ली जा रही है। अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments