Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीजीपी अशोक कुमार ने दिये विधानसभा सत्र को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने...

डीजीपी अशोक कुमार ने दिये विधानसभा सत्र को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ आगामी विधानसभा सत्र, चारधाम यात्रा एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान डीजीपी ने सत्र को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जनपद प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देशि दिए। वहीं चारधाम यात्रा व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने के भी निर्देश दिए।

डीजीपी अशोक कुमार ने बैठक के दौरान निर्देश दिये कि थाना परिसर में सीज, लावारिस, निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों विधिक प्रावधानों से नियमानुसार निलामी तथा सुपुर्दगी के अभियान के तहत कार्यवाही में तेजी लायेंI उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान में देहरादून और पिथौरागढ़ द्वारा अच्छी कार्यवाही की गयी है। शेष जनपद भी इसमें कार्यवाही बढ़ाएं। थाना-कोतवाली परिसर ऐसे वाहनों के हटने से भी साफ-सथुरे होंगेI

डीजीपी ने कहा कि तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे, इसके लिए चलाए गए ऑपरेशन मर्यादा के अन्तर्गत सभी जनपदों में अच्छी कार्यवाही हुई है। ऑपरेशन मर्यादा के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने व थूकने वालों पर भी पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करें।

चारधाम यात्रा रुट पर दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों को चिन्हित्त कर वहां अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। साथ ही परिवहन एवं लोकनिर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक चेतावनी बोर्ड व स्पीड लिमिट बोर्ड लगाये जाने के निर्देशि दिए।

कहा कि सड़क दुर्घटना के मुख्य कारणों ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की चेकिंग एवं इन पर कार्यवाही को बढ़ाएं। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान डिजी-लॉकर प्लेटफॉर्म या एम-परिवहन मोबाइल ऐप में डिजिटल रूप में रखे वाहन के दस्तावेज दिखाना मान्य है। इसके लिए आम जन को परेशान न किया जाए।

इसके अलावा डीजीपी ने मुख्यमंत्री के निर्देशन पर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटाये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा भी की, उन्होंने अभियान के अन्तर्गत शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशि दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा ए. पी. अंशुमान, पुलिस उप महानिरीक्षक/निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन, पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था पी. रेणुका सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments