Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीजीपी अशोक कुमार ने वीडियो जारी करते हुए युवाओं से की शांति...

डीजीपी अशोक कुमार ने वीडियो जारी करते हुए युवाओं से की शांति बनाये रखने की अपील

देहरादून: सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ का विरोध तेज होने पर उत्तराखंड में डीजीपी ने पुलिस को अलर्ट किया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बीते शुक्रवार को इस मामले में वीडियो कांफ्रेंस कर सभी जिलों के कप्तानों से युवाओं के साथ संवाद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती करते हुए एफआईआर तक करने के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी ने शनिवार दोपहर को एक वीडियो जारी करते हुए युवाओं से शांति बनाये रखने की अपील की है। अपने वीडियो संदेश में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में कुछ युवा साथी अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलनरत हैं। कुछ गलतफहमी का शिकार हैं। कुछ को भड़काया जा रहा है। मैं सभी साथियों से अपील करता हूं, कृपया शांति बनाए रखें। कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं। धैर्य बनाएं। संयम से काम लें। सकारात्मक सोचें। इसको इस दृष्टि से भी देखा जा सकता कि आपको आर्मी के साथ-साथ दूसरी तरह की नौकरी के अवसर भी प्राप्त होंगे।

जैसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अग्निवीरों को बाद में पुलिस, आपदा, चारधाम यात्रा प्रबंधन आदि में अवसर दिए जाएंगे। इसके संबंध में भी इसको पॉजिटिव सोच सकते हैं। फिर भी कुछ युवा साथियों को विरोध प्रकट करना ही है तो अनुरोध है उसे लोकतांत्रतिक तरीके से, शांतिपूर्ण तरीके से करें। कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का प्रयास न करें। ये आपका देश है, यह देश की संपत्ति है। इसको किसी भी तरह से नुकसान न पहुंचाएं। क्योंकि युवा देश का भविष्य हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments