Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डडिप्लोमा फार्मेसिस्टों ने की अविलंब नियुक्ति की मांग

डिप्लोमा फार्मेसिस्टों ने की अविलंब नियुक्ति की मांग

देहरादून: उत्तराखंड डिप्लोमा फार्मेसिस्ट ऐशोसिएसन ने प्रेस वार्ता कर सरकार से ऐलोपैथिक फार्मेसिस्टों को अति शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की है। उन्होंने सरकार पर हर बार आश्वासन देने के बाद वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। इस दौरान डिप्लोमा फार्मेसिस्ट ऐशोसिएसन के पदाधिकारियों ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि, शीघ्र नियुक्ति न दिये जाने और बार बार उपेक्षा करने पर बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ऐशोसिएसन के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते 19अगस्त से नियुक्ति की मांगों को लेकर वह लगातार धरना दे रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर रैलियां निकाली प्रदर्शन किया जिसके चलते हर बार सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र नियुक्ति दी जाएगी। लेकिन फार्मेसिस्टों को हर बार निराशा ही हाथ लगी है।

उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी भर्ती की आयु सीमा पूर्ण करने वले हैं। कोरौना काल में भी सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अपने स्तर से हम लोग जनसेवा करते आए हैं। बेरोजगार फारर्मेसिस्टों की संख्या के सापेक्ष सरकार को अतिशीघ्र नियुक्ति निकालनी होगी। कहा कि 21000 के लगभग डिप्लोमा फार्मेसिस्ट बेरोजगार हैं।

प्रेसवार्ता में ऐशोसिएसन पदाधिकारी महादेव गौड़, जय प्रकाश गैरोला, शैलेन्द्र नौटियाल, विनोद धीमान, रंजन धनगर, विक्रम कुंवर, इन्दु डंगवाल शमिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments